फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मोहल्लो की बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नईगंज विद्युत उपकेंद्र का पांच एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर जलने से शुक्रवार को 30 मुहल्लों की पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। शाम चार बजे ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नईगंज पावर हाउस का पांच एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर शुक्रवार को जल गया। जिससे नईगंज विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। विजली आपूर्ति बंद होने से 30 मुहल्लों की बिजली गुल हो गई। तारापुर कालोनी, नईगंज, बदलापुर व मछलीशहर पड़ाव, सिटी स्टेशन, रुहट्टा, रामाश्रम, अहमद खां मंडी, सद्भावना, कृषि विभाग, पालिटेक्रिक आदि में आपूर्ति ठप रही। बिजली विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर शुक्रवार की सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति की लेकिन सुबह 11 बजे से लेकर शाम चर बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पंखा, कूलर व एसी भी बंद हो गए थे। लोग बिजली संबंधी कार्य नहीं कर पाए। दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित रही। पानी के लिए भी कई लोग इधर-उधर भटक रहे थे तो कई लोग आरओ का पानी मंगवाया। उमस भरी गर्मी से राहते लेने केब लिए लोगों ने हाथ के पंखे का सहारा लिया। उधर बिजली विभाग के कर्मचारी ने कमी को ठी कर शाम चर बजे बिजली आपूर्ति बहल कर दी। बिजली आते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

पांच एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर जलने से नईगंज विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बाधित हो गई थी, जिसे शाम चार बजे तक बनाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान पांच घंटे तक 30 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। - एससी सोनोरिया, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें