फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे के अवैध मकानों को गिराने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार को क्षेत्र के सराय भोगी गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान बाजार में सड़क के किनारे पीडब्ल्यूडी के भूमि पर बने मकानों को ं 15 दिन के अंदर हटवाने का निर्देश दिया।ऐसा नहीं करने पर मकान को गिरवाने की चेतावनी दी। लोक निर्माण विभाग को भी सभी को नोटिस देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सरायभोगी निवासी कमलेश सोनी ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दाखिल किया कि गाँव के कुछ लोगो ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा कर लिया है। जिस पर न्यायालय ने उप जिलाधिकारी को मौके पर जाकर कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। करीब पंद्रह दिन पहले उपजिलाधिकारी ने कब्जा हटवा भी दिया। लेकिन कमलेश ने पुन: याचिका दाखिल किया और कब्जा हटाने में भेद भाव का आरोप लगाया। जिस पर न्यायालय ने जिलाधिकारी को मौके पर जाकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।इसके बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने निरीक्षण किया। ऐसे सभी अवैध मकानों को गिराने का निर्देश दिया, जो लोक निर्माण की जमीन पर बने है। मौके पर जिला जज अजय त्यागी, उपजिलाधिकारी मछलीशहर जीएम सचान, नायब तहसीलदार मछलीशहर संतोष शुक्ल, थानाध्यक्ष सुजानगंज हरि प्रकाश यादव, गोरख यादव सहित तमाम पुलिस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें