फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहू जी महाराज के सम्मान में 26 जुलाई को आरक्षण दिवस घोषित किया जाय

विज्ञापन
विज्ञापन
राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज के सम्मान में 26 जुलाई को आरक्षण दिवस घोषित करने एवं उनके नाम पर बने जिले, मंडल को पुन: बहाल करने और देश में संचालित शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में शाहू जी महाराज के जीवन दर्शन को शामिल कराने की मांग को लेकर गुरूवार को अपना दल कृष्णा गुट के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि शाहू जी महाराज विश्व के पहले ऐसे राजा थे जिन्होंने दबे, कुचले व दलितों के परिवारों को ऊपर उठाने का कार्य किया। उनके शिक्षा पर उचित व्यवस्था किया। शाहू जी महाराज के नाम पर जिले, मंडल व लखनऊ मेडिकल कॉलेज था। जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल ने कहा कि शाहू जी महाराज और डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना तभी पूरा होगा जब मंडल आयोग की रिपोर्ट उच्च शिक्षण संस्थाओं, सरकारी, अर्ध सरकारी सभी क्षेत्रों में पूर्णतया लागू किया जाएगा। मंडल उपाध्यक्ष अनिल पटेल ने कहा कि किसानों के तरक्की व खुशहाली के लिए स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करना होगा। 26 जुलाई को आरक्षण दिवस घोषित किया जाय और शाहूजी महाराज के नाम पर पूर्व में घोषित जिला, मंडल और मेडिकल विश्वविद्यालय को बहाल किया जाय। संचालन डॉ. अरविंद पटेल ने किया। इस मौके पर बृजेंद्र कुमार पटेल, राहुल यादव, ललई सरोज, दीपक कश्यप, राजकुमार बेनवंशी, मुन्ना लाल पटेल, रामचंदर, शाह आलम अंसारी, रियाज अहमद, नौशाद, अहकू गौड़, विपिन पटेल, नवीन सरोज, संजय सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें