सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बा स्थित उप डाकघर में कार्यरत डाक अभिकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रिया गुप्ता के नेतृत्व में अव्यवस्था को लेकर पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार से वाराणसी कार्यालय पर मिलकर शिकायती ज्ञापन सौंपा। मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अभिकर्ताओं का आरोप है कि यहां कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी काम के प्रति लापरवाही बरतते हैं। हर काम के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। न देने पर काम करने में टाल मटोल करते हैं। उनका आरोप है कि इस संबंध में पहले जिला डाक अधीक्षक जौनपुर से शिकायत किया गया था। किंतु वहां से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। जिला डाक अधीक्षक गौरीशंकर सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शिकायत करने वालों में विजय गुप्ता, गुंजन साहू, रुपा देवी, सुमन देवी, सुनीता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, कविता पटेल, चित्रा, वन्दना गुप्ता आदि रहीं।