टोली बनाकर के सफाई कर्मी व पंचायत सचिव गांव में गांव को स्वच्छ करने का कार्यक्रम करेंगे। प्रत्येक गांव में कूड़ादान रखा जाएगा जो दो प्रकार का होगा। एक में केवल प्लास्टिक का कचरा रखा जाएगा और दूसरे में अन्य कचरा रखा जाएगा जिससे बाद में कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। यह बातें सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने पंचायत सेक्रेटरी व सफाई कर्मी की ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रवेश द्वार पर स्वच्छता कार्यक्रम का बोर्ड लगेगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश कुमार ने सभी पंचायत कर्मी व सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में टोली बनाकर एक से 30 अगस्त के बीच में साफ सफाई का कार्य करेंगे। इसमें विद्यालय पर शौचालय आंगनबाड़ी का शौचालय, मंदिर-मस्जिद, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, सार्वजनिक स्थल व हाट बाजार जैसे स्थानों को रखा गया है। प्रत्येक गांव पंचायत के प्रवेश द्वार पर एक बोर्ड लगाया जाएगा। जिसमें यह लिखा रहेगा कि स्वच्छता कार्यक्रम सर्वेक्षण ग्रामीण में आपका स्वागत है। गांव पंचायतों में पूरा ध्यान रखा जाएगा। जो नीले और लाल कलर का होगा। लाल कलर का कूड़ेदान में प्लास्टिक के कूड़ा रखा जाएगा। नीले कलर के रक्खे कूड़ेदान से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी।