फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल का अस्पताल में हुआ निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका की जिद पर बुधवार की शाम को अस्पताल में ही दोनों का निकाह करा दिया गया। हालांकि इस निकाह में लड़की के परिजन शामिल नहीं थे। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चक गोपालपुर गांव निवासी मो. फरमान के पुत्र मो. इमरान (25) का पड़ोस की लड़की तस्लीमा बानों (22) से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले दोनों की आपस में हो रही बातचीत को लड़की के पिता ने देख लिया तो उन्होंने बेटी के अपने किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया। यह बात इमरान को पता नहीं थी। कई दिनों से जब लड़की घर पर नहीं दिखी तो सोमवार को इमरान ने लड़की के भाई से पूछ लिया कि वह कहां गई। इतने गुस्साए लड़की के भाई ने इमरान की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। भाई द्वारा की गई पिटाई से प्रेमी के घायल होने और उसे जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी किसी तरह तस्लीमा को हो गई। प्रेमी से मिलने के लिए तस्लीमा अपने रिश्तेदार के घर से भागकर जिला अस्पताल पहुंच गई। वह दो दिनों से अस्पताल में ही प्रेमी की सेवा टहल कर रही थी। अस्पताल में ही दोनों ने निकाह का निर्णय ले लिया। दोनों की जिद पर आनन फानन में हाफिज ताहिर को अस्पताल में बुलाया गया और एमरजेंसी वार्ड के बेड संख्या छह पर भर्ती मो. इमरान के साथ तस्लीमा का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें