मुंगराबादशाहपुर । स्थानीय डिपो के भवन का एक बड़ा जर्जर हिस्सा गिरने के बाद गुस्साएं कर्मचारियों द्वारा हड़ताल घोषित कर दिया गया। साथ ही बसों का संचालन रोक दिया गया। इसकी जानकारी पाकर मुंगराबादशाहपुर डिपो का निरिक्षण करने क्षेत्रीय प्रबंधक इलाहाबाद डा. हरिश्चन्द्र सिंह व सेवा प्रबंधक आनंद अग्रवाल इलाहाबाद पहुचे। इस दौरान कर्मचारियों से बात कर हड़ताल समाप्त करने की अपील की। लेकिन कर्मचारी बिन कोई ठोस आश्वासन के कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वैल्पिक व्यवस्था कर दी जा रही है। रोडवेज के भवन निर्माण के लिए 50 लाख का बजट बनाकर भेजा गया है। आश्वसन के बाद कर्मचारियां ने हड़ताल समाप्त कर दिया। बसों का संचालन भी शुुरु हो गया।