फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज भवन का जर्जर हिस्सा ढहा,बाल-बाल बचे लोग व कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर ।स्थानीय रोडवेज डिपो के भवन का जर्जर हिस्सा गुरुवार की सुबह ढह गया। हंलाकि कोई हादसा नहीं हुआ। लेकिन गुस्साए कर्मचारियों ने रोडवेज बसो का संचालन ठप करते हुए हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।जिससे बसो का संचालन नहीं हुआ । बसों के नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।यात्री प्राइवेट वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचने को विवश हुए।
विज्ञापन

बारिश के कारण मुंगराबादशाहपुर रोडवेज डिपो का जर्जर हिस्सा गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे गिर गया।किसी अनहोनी की आशंका में लोग रोडवेज परिसर की ओर दौड़े ।सुबह का समय होने की वजह से रोडवेज परिसर में यात्री व कर्मचारी नहीं थे। कुछ बसों के संचालन की प्रक्रिया चल ही रही थी ,तभी यह हादसा हो गया ।जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने रोडवेज बसो का संचालन ठप कर दिया । साथ ही अपनी सुरक्षा तथा विभिन्न मांगो को लेकर रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय सरोज के नेतृत्व में 100 से अधिक कर्मचारियों ने काम न करने का फैसला लेते हुए हड़ताल की घोषणा कर दी है । उन्होंने कहा कि मुगराबादशाहपुर डिपो की बिल्डिंग का निर्माण शुरू कराने , कर्मचारियों के बैठने की ब्यवस्था करने, 10 वर्षो से बनी पानी की टंकी को चालू करने, वर्कशाप में यात्री शेड की ब्यवस्था करने ,रोडवेज परिसर से जलजमांव को हटवाने अदि की मांग की जा रही थी। लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा था। उधर रोडवेज कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से मुंगराबादशाहपुर डिपो से बसों का संचालन नहीं हुआ। जिससे इलाहाबाद, गोरखपुर, अकबरपुर ,प्रतापगढ़, दिल्ली आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें