जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा. राजाराम यादव ने गुरुवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. केके तिवारी को राज्यपाल राम नाइक द्वारा लिखित पुस्तक चरैवेति चरैवेति की प्रति भेंट किया। प्रो. राजाराम यादव ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। उन्होंने चरैवेति चरैवेति पुस्तक पर चर्चा करते हुए कहा कि राम नाइक का व्यक्तित्व हमारे शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने बहुत ही परिश्रम से अपना मुकाम हासिल किया है। आज भी वह नई ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने सदैव दूसरों को अवसर दिया है। आज भी वह इस उम्र में 12- 12 घंटे काम करते हैं। कुलाधिपति हम सभी के लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा के स्रोत हैं। शिक्षक और छात्रों को उनके जीवन आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करना चाहिए।