सिंगरामऊं/शाहगंज। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढ़ापुर मोड़ के पास ट्रेलर से टक्कर होने पर डीसीएम चालक घायल हो गया। जबकि शाहगंज में बाइक सवार युवक सड़क हादसे में घायल हो गया।
बुधवार की रात सरियालदा ट्रेलर सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। रात में ग्यारह बजे साढ़ापुर मोड़ के पास सामने से आ रहे डीसीएम से टक्कर हो गई। डीसीएम चालक मेरठ जिले के निशादीखेत निवासी शेरमोहम्मद (35) घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक और उसका खलासी फरार हो गया। घायल चालक को सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के खरौना गांव निवासी नन्हकू (30) पुत्र रंजीत बुधवार की रात अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। नजीराबाद के समीप बाइक असंतुलित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।