जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक सत्यम सुंदरम मौर्य भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चाइना की यात्रा करके वापस आ चुका है। जबकि दूसरी स्वयं सेविका शरीयत फात्मा कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 26 जुलाई से 2 अगस्त तक ताइवान की यात्रा करेगी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 10 सदस्य इंडियन यूथ डेलीगेशन में प्रतिभाग करेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने शरीयत फात्मा के चयन पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि शरियत फात्मा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत को ताइवान के साथ साझा करेगी। विश्वविद्यालय के लिए एवं राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। विदित हो कि शरीयत फात्मा अख्तर हसन रिजवी शिया डिग्री कॉलेज के बीएससी भाग तीन की छात्रा है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कार्यक्रम अधिकारी डा.अवधेश कुमार मौर्य तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर डा. राकेश यादव को देती है।
तलवारबाजी के लिए 7 खिलाडियों का चयन
करंजाकला। आगरा में चल रहे तलवारबाजी प्रतियोगिता में सब जुनियर कैडेट व सिनियर वर्ग प्रतियोगिता में इन्दिरा गांधी स्टेडियम के 11 खिलाड़ीयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कायस पदक जीतकर खिलाडियों ने जिले का नाम रोशन किया। अंडर 14 सब जूनियर बालक फायल में रितिक यादव ने स्वर्ण पदक व रितेष यादव कायस पदक प्राप्त किया है। तथा सैबर में अर्पित यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। बालिका वर्ग फायल में सुमी मौर्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। अंडर 17 फायल में सुजीत यादव ने रजत पदक व सैबर गोविन्द यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसी तरह से अंडर 20 में जूनियर बालिका ईपी वर्ग में सुप्रिया त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक व बालक सैबर वर्ग में रोहित पाल ने रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। जिसमें अंडर 14 व अंडर 17 के पदक प्राप्त खिलाड़ीयों का चयन प्रदेश टीम के लिए किया गया है। टीम कोच राजकुमार यादव प्रशिक्षक की देखरेख में प्रशिक्षक प्राप्त करते हुए है। पदक प्राप्त करने खिलाड़ीयों व प्रशिक्षकों का क्रिड़ा अधिकारी मो. रूस्तम खां ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह पांच अगस्त को
जौनपुर। सद्भावना क्लब द्वारा पांच अगस्त को 11:30 बजे प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज पंचहटिया में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें यूपी , सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष डा. अलमदार नजर ने दी है।उन्होंने बताया कि छात्र व छात्राएं प्रधानाचार्य से प्रमाणित मूल अंक प्रमाण पत्र की फोटो प्रति दो अगस्त तक निर्धारित केंद्रे पर जमा कर दें। छात्र व छात्राएं मूल अंक प्रमाण पत्र की फोटो प्रतिशिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य,मधुसूदन बैंकर कोठी वकील साहब केतवाली चौराहा, गौरव इंटर कालेज धर्मापुर के प्रबंधक, महंत श्रीआसरे इंटरकालेज लपरी के प्रधानाचार्य, भारत भारतीसाधना पीठ इंटर कालेज पतौरा के प्रधानाचार्य, जवाहरलाल नेहरु इंटर कालेज आनापुर मछलीशहर के शिक्षक शिवसहाय यादव, उपहार वाच हाउस चहारसू चौराहा, होटल किशन कंहैया पालिटेक्निक चौराहा व समीर प्रिंटर्स शकरमंडी में जमा कर सकते हैं।