फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकलेगी भगवान शिव की शोभा यात्रा व लाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय ब्लाक के हैदरपुर गांव में स्थित श्री देवरहा बालक बाबा आश्रम पर 28 जुलाई को गुरुपूर्णिमा अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसमें शामिल होने के लिए मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, काशी, चित्रकूट आदि स्थानों से धर्माचार्य व साधू संतों का आगमन शुरू हो गया है।साथ ही आश्रम पर साफ-सफाई व साज सजावट का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। जगह-जगह पानी की टंकी के साथ टोटी भी लगाई जा रही है। इस दौरान आश्रम प्रबंधक एवं संचालक मार्कंडेय सिंह मुन्ना ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टि से दो प्लाटून पीएसी, पुलिस, महिला पुलिस, यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं एम्बुलेंस की मांग प्रशासन से की जा चुकी है। वहीं आश्रम पर पहुंचे सैकड़ो साधू संतों के बीच पूज्य देवरहा बालक बाबा ने कहा कि गुरु के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करके ही मनुष्य सभी सांसारिक बाधाओं से मुक्ति पा सकता है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण हेतु प्रत्येक मानव का कर्तब्य है कि गाय, ब्राह्मण व दीन दुखियों की सेवा करना।
विज्ञापन


निकलेगी भगवान शिव की शोभा यात्रा
जौनपुर। बोल बम कांवरिया संघ दका एक जत्था मंगलवार को हनुमान घाट गोमती तट से एक अगस्त को प्रात: सात बजे भगवान शिव की भव्य शोभा यात्रा व लाग निकाली जाएगी। इसमें हाथी, घोड़े, ऊंट एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र भी उपस्थित रहेंगे, जो शोभा यात्रा व लोग की शोभा बढ़ाएंगे। यह जानकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार साहू ने दी है। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा व लाग हनुमान घाट गोमती तट से निकल कर सद्भावना पुल, ओलंदगंज, मैहर देवी, पालिटेक्निक चौराहा, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सुतहट्टी बाजार होते हुए भंडारी रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। इसके बाद फरक्का ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान किया जाएगा, जहां से बाबा बैजनाथ धाम के लिए पद यात्रा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें