फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण मास के मेले में श्रद्घालुओं की सुरक्षा पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर सोमवार को हुई बैठक में श्रावण मास के मेले की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मेले में अराजक तत्वों पर नजर रखने, सादे ड्रेस में पुलिस के चक्रमण करने, पालिथीन का उपयोग नहीं करने व मंदिर परिसर के बाहर छह सीसी टीबी कैमरे लगवाने आदि का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

त्रिलोचन महादेव शिव मंदिर पर पूरे श्रावण मास तक जलाभिषेक करने का कार्य कांवरियों का तांता लगा रहता है।कांवरियों को दर्शन-पूजन करने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए प्रसाशन भी पूरी सर्तकता रखेगा। सीओ नृपेंद्र ने सभी से सहयोग मांगते हुए कहा कि मंदिरों पर शांति पूर्वक जलाभिषेक होगा। श्रावण मास तक मंदिर परिसर पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगी। मंदिर परिसर के बाहर छह सीसी टीबी कैमरे लगवाए जाएंगे। एसडीएम मंगलेश दूबे ने कहा कि मंदिर परिसर पर श्रावण मास में पड़ने वाले चार सोमवार को भारी मात्रा में फोर्स तैनाती की जाएगी। शौचालय के लिए एक मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी की जाएगी।मंदिर के नवनिर्वाचित मंदिर प्रबंधक मुरलीधर गिरी ने तालाब में कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए एक नाव,सीसी टीवी कैमरा,बिजली व्यवस्था,कांवरियों के सोने व बैठने की उचित व्यवस्था करने की मांग की। जिसे एसडीएम ने पूरा करने का आश्वास दिया। उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने कहा कि सावन माह में व्यापारी पूजा-पाठ व खाने-पीने आदि की दुकानें लगाते हैं।सभी व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए उचित स्थान दिया जाना चाहिए। उन्होंने मंदिर परिसर में केवल मालियों को फूल-माला बेचने देने को कहा। इस दौरान जलालपुर थानाध्यक्ष देवतानंद सिंह, ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद यादव,संजय गिरी,समाजसेवी चंदन सेठ,गुरूगोपाल सिंह,मोहन मौर्या,नीरज गिरी आदि मौजूद रहे।
इनसेट
सावन मास में कावरियों की सुरक्षा रहेंगी पुख्ता
बक्शा। सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने सोमवार को बक्शा थाना परिसर में कावरिया प्रबंधन टीम के साथ बैठक की। उन्होंने कावरियों को आश्वस्त किया कि सावन मास में उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने कावरियों से कहा कि डीजे बजाने के दौरान किसी की भावना को ठेस न पहुचाये। श्री द्विवेदी ने कहा कि कावरियों के बीच असामाजिक तत्वों की पहचान कर पुलिस की मदद करे। सड़क पर चलने के दौरान बहुत उत्साह में नियम का पालन अवश्य करें नशे के सेवन से बचे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि किसी भी समस्या के लिए आप लोग पुलिस की मदद ले। इस दौरान उपनिरीक्षक आर डी यादव, शिवश्याम सिंह, अच्छेलाल सेठ, माला शुक्ला, संजय जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, संतोष यादव, अशोक यादव, मोनू अग्रहरि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें