बाजार निवासी सरस्वती देवी के घर में शार्ट सर्किट से सुबह 9 बजे आग लग गई। जिससे राशन, कपड़ा ,चारपाई आदि गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सरस्वती देवी प्रजापति अपने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर आंगन में खाना बना रही थी। मकान के सामने वाले रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बाहर काफी धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।