अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं का प्रतिनिधि मंडल टीडी कालेज के प्राचार्य से मिलकर कालेज में संघ का चुनाव कराने की मांग की। प्राचार्य को सौंपे गए पत्रक में कहा कि छात्र संघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। विगत दो वर्षो से बिना किसी कारण के ही चुनाव निरस्त कर दिया जा रहा है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जो छात्र हितों की आवाज उठाने के साथ ही उसका निस्तारण कराने के लिए लड़ाई लड़ता है। परिषद के कार्यकर्ता चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है। छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों में छात्रसंघ का चुनाव कराया जाए। ऐसी स्थिति में छात्र संघ चुनाव के लिए शुल्क छात्रों से नहीं लिया जाना चिंता का विषय है। प्रदेश सरकार के आदेशों की अवहेलना है। छात्र नेता चुनाव कराने के लिए राजभवन तक लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग करेंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। इस मौके पर आलोक सिंह, गौरव सिंह, विशाल सिंह, स्वतंत्र कुमार, रिशी यादव, शिवम सिंह, अंशू सिंह, आकाश सिंह आदि शमिल थे।