भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र की 24 जुलाई को होटल रिवर व्यू में होने वाली बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भाजपा पदाधिकारियों की क्लास लेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक 11 बजे से शुरू होगी। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल मौजूद रहेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सोशल मीडिया वालेंटियर मीट में बंसल जिले के सभी सेक्टर स्तर के कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर रामसिंह मौर्य, सतीश दुबे, अजीत प्रजापति, किरन श्रीवास्तव, संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल, मनोज दुबे, पीयूष गुप्ता, अभय राय, धर्मपाल कन्नौजिया, अतुल पाण्डेय, अंबुज तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह ने किया।