फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक ही रसोई का खाना खाएंगे प्राइमरी और आंगनबाड़ी के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत तीन से छह वर्ष के बच्चों और और प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का दोपहर भोजन एक ही रसोई में बनाया जाएगा। इसके लिए अब हाट कुक्कड फूड निधि के नाम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान का संयुक्त रुप से खाता खोला जा रहा है। अब तक तक 1600 खाता खोले जा चुके हैं। शेष 3721खाते खोलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में चार लाख 85 हजार बच्चे पंजीकृत है। इसमें से तीन से छह वर्ष के दो लाख 51 हजार 133 बच्चे हैं। जिनको हौसला पोषण मिशन के तहत गर्म भोजन देने का कार्य किया ज रहा था। लेकिन संसाधन के अभाव में आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन बनाने में दिक्कत होती थी। बच्चों को उचित पोषण मिल सके इसके लिए उनकी रसोई को एमडीएम से जोड़ने की योजना सरकार ने बनाई है। भोजन पर आने वाला ईंधन व खाद्यान्न आदि सारा खर्च सरकार द्वारा अलग से दिया जाएगा। जिसके क्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा कार्यवाई भी शुरू कर दी है। इस दौरान जिले में स्थित कुल 5321 आंगनबाड़ी केंद्रो पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान का संयुक्त खाता खोलने का कार्य किया जा रहा है। यह खाता आईसीडीएस केंद्र हाट कुक्ड फूड निधि के नाम से खुल रहा है।
इनसेट:
मेन्यू के अनुसार मिलेगा भोजन
जौनपुर। आंगनबाड़ी केंद्रो पर तीन से छह वर्ष के पंजीकृत बच्चों को भोजन एमडीएम के मीनू के अनुसार ही मिलेगा। एमडीएम के मीनू को देखें तो सोमवार को रोटी, सोयाबीन, दाल, सब्जी और मौसमी ताजे फल दिया जाता है। मंगलवार को चावल व दाल,बुधवार को तहरी व दूध, गुरुवार को रोटी व दाल, शुक्रवार को तहरी और शनिवार को चावल, सोयाबीन युक्त सब्जी दी जाती है।इसी मीनू के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रो पर पंजीकृत तीन से छह वर्ष के बच्चों को भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट:
प्राथमिक विद्यालयों में बन रहे एमडीएम में अब आंगनबाड़ी केंद्रो पर पंजीकृत तीन से छह वर्ष के बच्चों का भी भोजन बनेगा। इसके लिए कार्यवाई शुरु कर दी गई है।आईसीडीएस केंद्र हाट कुक्ड फूड निधि के नाम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान का संयुक्त खाता खोला जा रहा है। अभी तक 1600 खाता खुल चुका है।
विज्ञापन

गोविंद दयाल
जिल कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें