फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर के प्रति उत्साह, 60 लोगों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फांउडेशन की ओर से लगातार तीसरे वर्ष कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई दिन गुरूवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान के प्रति लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

रक्तदान के लिए समाजसेवी, अधिवक्ता, राजनैतिक दलों के लोग, छात्र नेता, किसान, छात्र और आम लोग अपना पंजीकरण करा रहे हैं। तीन दिनों में 60 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। आप भी महादान के इस कार्यक्रम में योगदान देकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के क्रम में कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को वर्ष 2016 में 81 लोगों ने रक्तदान किया था। जबकि वर्ष 2017 में इस मौके पर 111 लोगों ने रक्तदान किया। इसके पूर्व 14 जून 2017 को विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित शिविर में 31 लोगों ने रक्तदान किया। गौरतलब है कि 14 जून 2017 को ही सिकरारा थाना क्षेत्र में एक बस नदी में गिर गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए थे। इसमें से कई घायलों को खून शिविर में किए गए रक्तदान से दिया गया। यही नहीं 8-10 लोगों की जान नि:शुल्क खून देकर बचाया गया है। यह ऐसे लोग हैं जो आर्थिक रूप से अतिनिर्धन थे।
इनसेट--
ब्लड बैंक को होती है 500 यूनिट रक्त की जरूरत
जौनपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को हर माह 500 यूनिट ब्लड की जरूरत होती है। इस आवश्यकता की तुलना में स्वैछिक रक्तदाताओं की संख्या बहुत कम है। आंकड़ों पर गौर करें तो महीने भर में 15-20 लोग भी रक्तदान नहीं करते हैं। जून, जुलाई और अक्टूबर माह में पिछले तीन सालों से अमर उजाला फाउंडेशन 31 यूनिट से 111 यूनिट तक रक्तदान किया है। बाकि संस्थाएं भी दावा तो बहुत करती हैं लेकिन उनके रक्तदान करने की संख्या 20 से ऊपर नहीं हो पाती।
विज्ञापन

इनसेट--
ये बनेंगे महादानी
जौनपुर। कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त देने के लिए दो दिनों में 60 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने वालों में भाजपा नेता प्रमोद यादव, लायंस क्लब के सैयद मोहम्मद मुस्तफा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, अधिवक्ता डा. सुबाष शुक्ल, डा. कमलेश कुमार, शिक्षक विनय कुमार, सुरेंद्र जायसवाल, छात्र नेता प्रदीप यादव, मोहम्मद अयूब, राजीव जायसवाल, अरविंद सिंह, जीतेंद्र कुमार, ह्रदया यादव, अंबर साहू, संजीव त्रिपाठी, रविशंकर जायसवाल, चंदन सोनी, अरूण सोनी, अंकित उपाध्याय, रविशंकर दूबे, सतीश पाठक, विजन प्रजापति, रजनीश सिंह, शिवम यादव, सतवंत यादव, उमेश यादव, ज्वाला यादव, भाजपा नेता अरविंद सिंह, मुरारी लाल यादव, भाजपा नेता प्रमोद यादव, मनीष साहू, अशोक यादव, खुशीराम, सुशील तिवारी, सोनू सिंह, प्रतीक मिश्र, दुर्गा दूबे, रविशंकर दूबे, रवि प्रताप सिंह, गणेश साहू, अतुल पांडेय, कारोबारी अरूण सिंह, अमित यादव, आरपी यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, शिवेंद्र सिहं, अंकित सिंह, जयशंकर पाल, सचिन तिवारी, निजामुद्दीन अंसारी, धर्म रक्षा मंच ओंकार मौर्य, अभिषेक सिंह, नरसिंह मौर्या, संतोष यादव, मनोज मोदनवाल, रमेश चंद्र निषाद, अरूण सरोज, समाजसेवी आकाश विद्यार्थी, गौरव श्रीवास्तव आदि प्रमुख हैं।
इनसेट--
ऐसे होगा पंजीकरण
यदि आप रक्तदान कर कारगिल विजय दिवस को खुदके लिए यादगार बनाना चाहते हैं तो आइए रक्तदान शिविर के लिए अपना पंजीकरण व्हाट्स नंबर 9675897416 पर अपना नाम, पता भेजकर करा सकते हैं।
कोट--
रक्तदान महादान है। एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से शरीर में तेजी से रक्त संचार होता है। इससे हर कोशिका तक खून पहुंचता है। शरीर में बेहतर रक्त प्रवाह से व्यक्ति स्वस्थ होता है। आईएमए भवन में भी आने वाले दिनों में ब्लड बैंक की स्थापना की जा रही है। मेरी लोगों से अपील है कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित 26 जुुलाई को शिविर में रक्तदान करें।
विज्ञापन

डा. एनके सिंह
अध्यक्ष
आईएमए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें