बक्शा। भाजपा सरकार जाति व धर्म की राजनीति कर लोगों को आपस में लड़ा रही है। देश को बांटने की भाजपा की यह कोशिश कभी सफल नहीं होगी। यह बात मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव ने रविवार को आनंद बाल शिक्षा निकेतन नौपेड़वा में बक्शा ब्लॉक के सेक्टर व बूथ प्रभारियों की समीक्षा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि बूथ एवं सेक्टर अध्यक्ष अपने- अपने बूथ से चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाए। इस दौरान केंद्र व प्रदेश की भाजपा की सरकार की नाकामियों को चौपाल के माध्यम से जन जन तक पहुंचाए। 2019 के लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर एक- एक वोट बूथ तक पहुचाने का कार्य किया जाए। समाजवादी आंदोलन को मजबुत करने के लिए सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सुची में सम्मिलित कराने को कहा। इसके पूर्व लाला बाजार स्थित बाबा जगरूप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर सिकरारा मंडल की भी समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मल्हनी अध्यक्ष रामधारी पाल, राजनाथ यादव, रामयश यादव, आरबी यादव, दिवाकर यादव,सतीश प्रधान, शैलेष मौर्या, ईश्वरलाल यादव, गोकुल चौरसिया, विकास यादव, जेपी यादव, राजेश गोपालन, पवन लोहिया, वेद, राहुल व पप्पू आदि सेक्टर व बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री का मनाया गया जन्म दिन
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री व जिला की प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी के जन्म दिन पर शीतला धाम चौकिया में हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके उनके दीर्घायु होने की कामना की। संयोजक बृजेश तिवारी रहे। इस मौके पर वीरेंद्र मिश्र, रमेश मिश्र, संजय गुप्त, प्रकाश, सभाजीत, दिलीप कुमार, रमेश, मुकेश, सुनील आदि मौजूद थे।