फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। सीओ अवधेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार को मछलीशहर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें सावन मास में पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।साथ ही दियावा महादेव,चकघसीटा,मेहरवा महादेव मंदिर पर आने वाले भक्तो एंव कावरियों के जलाभिषेक में होने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। उनको दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।लोगों ने मंदिर में साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था करवाने और सावन मेले में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए महिला कांस्टेबल की तैनाती मंदिरों पर करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि मंदिरो पर पुलिस बल तैनात रहेगी और किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा। बैठक में लव गुप्ता,कृपा शंकर श्रीवास्तव,राजेश गुप्ता,राजकुमार पटवा,अमन व बजरंगी पटवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें