जौनपुर। नगर के रुहट्टा मोहल्ले में पानी की सप्लाई होने वाली टंकी के पास स्लुईस वाल्ब के रविवार को अचानक खराब होने से तीन घंटे तक पानी सड़क पर बह रहा था। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं उक्त वाल्ब खराब होने से छह मोहल्लों में पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई। जिससे मोहल्लेवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को विवश रहे। जलकर विभग ने देर शाम सात बजे तक नया वाल्ब लगा कर मोहल्लों में पानी सप्लाई शुरु की । सड़क पर भी पानी बहना बंद हो गया।
नगर के रुहट्टा मोहल्ले में 425 किलो लीटर क्षमता की टंकी है। जिससे जोगियापुर, रुहट्टा, नक्खास,शेषपुर व सद्भावना सहित छह मोहल्लों में पानी की सप्लाई होती है। उक्त टंकी के पास लगा स्लुईस वाल्ब शाम चार बजे अचानक खराब हो गया। वाल्ब खराब होने से मोहल्लों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। वहीं टंकी का पानी पालिटेक्निक - ओलंदगंज सड़क पर बहने लगा। इस दौरान टंकी के पास स्थित नलकूप के कमरे में भी पानी भर गया था। सड़क पर पानी बहने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कत हो रही थी। वहीं पानी कीसप्लाई बाधित होने से मोहल्लेवासी भी परेशान रहे। वे पानी से संबंधित कार्य नहीं कर पाए। पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। सूचना पाकर जलकर विभाग ने पहुंचकर उक्त बाल्ब को ठीक करना शुरु किया। देर शाम सात बजे तक नया वाल्ब लगाकर मोहल्लों में पानी की सप्लाई करना शुरु किया।
टंकी के पास लगी स्लुईस वाल्ब खराब हो गया था। जिसे बदल कर नया वाल्ब लगा दिया गया है। वाल्ब खराब होने से मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी।वहीं पानी सड़क पर बहने लगा था।
एके भाष्कर
जूनियर इंजीनियर,जलकर