जौनपुर। जिला जज अजय त्यागी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को मड़ियाहूं तहसील के सुभाषपुर गांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान नंदलाल कन्नौजिया के देखरेख में किया गया। इस दौरान विभागों के अधिकारीगण द्वारा अपने-अपने विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया गया।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण द्वारा नशा से होने वाले दुष्परिणामों को बताया। कहा कि बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम पाक्सो एक्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता तथा संवैधानिक स्थिति व कानून के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में प्रचलित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का सदुपयोग करिए। उनका गलत प्रयोग किए जाने पर कहीं ना कहीं समाज विघटित हो जाता है और व्यक्तिगत गिरावट होने लगता है। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार वर्मा रिटेलर एडवोकेट द्वारा किया गया। शिविर में तहसीलदार मड़ियाहूं मदन मोहन वर्मा , जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरि , आपूर्ति निरीक्षक पंकज सिंह , बीईओ मनोज कुमार यादव , इंदु प्रकाश यादव व उर्वशी त्रिपाठी, जिला महिला समाख्या की समंवयक रंजनी सिंह, सुशीला देवी आदि उपस्थित रहे