फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाजारों में लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना अंतर्गत बदलापुर विकास खंड के दो बाजार बहरीपुर और मेढ़ा में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए 20 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसकेे लिए प्रस्ताव की प्रति बदलापुर के खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी को भेजा है। भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, बहरीपुर में राजेश किराना मर्चेंट की दुकान के सामने, देवी जी के मंदिर के सामने, जयप्रकाश हलुवाई, हर्ष कुमार बरनवाल, मंगरू अग्रहरि, संजय सेठ, रामकृपाल मिश्र, हनुमान मंदिर के पास, चिन्ना मेडिकल स्टोर, महदा रोड पर मेढ़ा बाजार में चौराहे पर मंदिर के पास, जमऊपट्टी मोड़, मस्जिद के सामने, तिलकधारी गुप्ता, असर्फीलाल, वीरेंद्र सिंह, मुरारी, अच्छेलाल, नादिर और बिंद डॉक्टर के घर के सामने लाइट लगाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें