जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर विभिन्न क्षमता के 145 सोलर पंप किसानों को दिए जाएंगे। वितरण पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। जो पहले बैंक ड्राफ्ट जमा करेगा उसे पहले सोलर पंप का लाभ दिया जाएगा। पंप का वितरण 18 अगस्त तक किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक जयप्रकाश ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। सोलर पंप से किसानों को बिजली या डीजल के लिए धन नहीं खर्च करना पड़ेगा और सिंचाई भी आसानी से हो जाएगी। जिले में विभिन्न क्षमता के 145 सोलर पंप पर किसानों को अनुदान दिया जाना है। इसका लाभ लेने के लिए किसान बैंक ड्राफ्ट कृषि विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दें। उसकी मूल प्रति उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध करा जमा करा दें। पंप का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाना। दो हार्स पावर के 40 डीसी सरफेस सोलर पंप दिए जाने हैं। एक पंप का मूल्य 169400 रुपये है। तीन हार्स पावर के 10 एसी सबमर्सिबल पंप दिए जाने हैं। इसकी कीमत 2,59000 रुपये है। वहीं तीन एचपी डीसी सबमर्सिबल सोलर पंप की संख्या 90 है। एक पंप का मूल्य 2,69990 रुपए है। इन पंपो पर 70 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। शेष धनराशि को किसान को देनी होगा। पांच एचपी के पांच एसी सबमर्सिबल सोलर पंप भी वितरित किए जाने हैं, जिनका मूल्य 3,42000 रुपये है। इस पर 40 फीसदी का अनुदान है। शेष धनराशि किसानों को देन होगा। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।