फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में कक्षा बीए प्रथम वर्ष में 660 सीटों पर नामांकन के लिए शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए 1000 लोगों ने आवेदन किया था । इसके सापेक्ष 936 लोगों ने परीक्षा में भाग लिया। 64 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की शुचिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 50 कक्ष निरीक्षक लगाए गए थे। सहायक केंद्राध्यक्ष डा. ओमप्रकाश दुबे, डा. डीके पटेल, डा. केसी पाठक परीक्षा कक्षों की निगरानी में लगाए गए थे। परीक्षा परिणाम के बाबत केंद्राध्यक्ष ने प्राचार्य डा. वृजेंद सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें