फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण जमा नहीं करने पर बैंक ने दो मकान पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर (जौनपुर)। घनश्यामपुर बाजार में शुक्रवार को ऋण की अदायगी नहीं करने पर बैंक के अधिकारियों ने ताला जड़ कर दो मकानों को अपने कब्जे में ले लिया। सृष्टि ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अभिषेक कुमार यादव ने यूनियन बैंक घनश्यामपुर से फरवरी 2016 में 10 लाख रुपए ऋण लिया था। जिसकी गारंटी भटेहरा के राजेश पांडेय ने थी। कर्जदार दुकान बंद कर भाग गया। इसके बाद गारंटर पर बैंक दबाव बनाना शुरू कर दिया। फिर भी पैसा नहीं जमा हुआ। शुक्रवार को ऋण नहीं देने बैंक के उच्चाधिकारियों ने गारंटर राजेश पांडेय के मकान में ताला जड़ दिया। साथ ही मनोज कुमार विनोद कुमार ज्वेलर्स ने अपनी पत्नी गुड़िया के नाम का मकान बंधक रख नवंबर 2014 में तीन लाख ऋण लिया था। अदायगी न करने पर बैंक ने मकान में ताला बंद कर दिया है। शाखा प्रबंधक हिमांशु शेखर ने कहा कि कर्जदार व गारंटर को नोटिस दी गई थी। इसके बाद भी उनके द्वारा ऋण जमा नहीं किया गया। जिस पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें