फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से परेशान जंघई कालोनी के लोगों ने जंघई उपकेंद्र पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मनमाने तरीके से बिजली कटौती की जा रही है। इसके साथ ही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या रहती है। जंघई जाने वाली सप्लाई में एक फेस काट दिया गया। अवर अभियंता ने स्थिति सुधारने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

जंघई उपकेंद्र पर जंघई कालोनी के लोग अचानक पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। उपस्थित लोगों का आरोप था की लगातार बिजली कटौती की जा रही है। जो बिजली मिल भी रही है वह भी लो वोल्टेज के कारण किसी काम की नहीं है। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान है। जंघई कालोनी के ग्रामीणों का आरोप था की जंघई में तीन फेश की लाईन गई थी। जिसमें एक फेश की लाईन काट दि गयी है। जिससे समस्या और बढ गई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फीडर पर तालाबंदी करना चाह रहे थे लेकिन जेई राकेश दुबे ने आश्वासन दिया की एक फेस के लिए केबल आई है। जल्द ही जोड़ दिया जाएगा। प्रर्दशन करने वालों में जवाहर लाल, भोला नाथ, सीके मिश्रा, अवधेश तिवारी, अरविद गुप्ता, सचिन गुप्ता व सुरेश गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें