फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी व फाइलों पर धूल देख बिफरे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर।जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बुधवार को अचानक नगर पालिका परिषद की जांच की।इस दौरान नगर पालिका परिसर में गंदगी सहित फाइलों का ठीक से रख रखाव नहीं होने और धूल जमेे होने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए डांट पिलाई। वहीं कार्यालयों में जाकर बाबुओं से पुछ-ताछ की।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी जैसे ही नगर पालिका परिषद में पहुंचे। तभी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वे अपनी-अपनी फाइलों को दुरुस्त करने लगे। सबसे पहले डीएम ने टैक्स कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान बाबुओं से उनके द्वारा किए जा रहे कायों के बारे में पुछा। लेकिन एक ही क्रम में बाबुओं के बैठक पर उन्होने आपत्ति जताई। कहा कि बैंक के काउंटर की तरह टेबुल वार कांच लगाकर अलग-अलग कर की खिड़की बनाने का निर्देश दिया। जिससे टैक्स जमा करने वालों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। ताकि वे आसानी से अपना टैक्स जमा कर सके। इस दौरान उन्होंने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सिंगल विंडो सिस्टम एक हफ्ते में चालू करने का निर्देश दिया । जिससे लोग आसानी से एक ही खिड़की से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर सके। आन लाइन पेमेंट के लिए अधिशासी अधिकारी को प्वाइंट आफ सेल(पीओएस) लगाने का निर्देश दिया। फाईलों के बोझ को कम करने के लिए सभी टेबल को जल्द से जल्द कंप्यूटरीकृत करने को कहा। बाहर निकलते समय समस्या का निस्तारण कराने आए लोगों से भी पूछा। साथ ही ईओ को उनकी समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसी टीवी लगाने व तिथिवार फाइल रखने का निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी नगर पालिका से निकलने के बाद सीधे जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यालय के फीजियोथेरेपी सेंटर पहुंचे, जहां विद्यालय के मानसिक व शरीरिक विकलांग बच्चों का इलाज किया जाता है। इसमें मौजूद संचालक से मानसिक व शरीरिक विकलांग बच्चों का आकड़ा मांगा। इस दौरान फाइलों को तिथिवार रखने और बीएसए से शीघ्र सीसी टीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया। जांच के बाद आने पर एक युवक से पहचानपत्र मांगा। कहा कि किसी भी हाल में परिसर में अराजकतत्व नहीं आएं। इस पर बीएसए को लगाम लगाने का निर्देश दिया। चाइल्ड केयर की छुट्टी के संबंध में बीएसए ने डीएम से कहा कि जुलाइ्र माह में ही कई शिक्षिकाओं का प्रार्थना पत्र आ चुका है। जिस पर डीएम ने कहा कि जांच कराकर तभी छुट्टी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें