फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित के लिए भाजपा समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद। भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित के लिए समर्पित है। देश के प्रधानमंत्री ने किसानों के हित को देखते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य में भारी वृद्धि कर एक ऐतिहासिक कार्य किया है। जिसका सकारात्मक परिणाम आने वाले दिनों में दिखने लगेगा। यह बातें बीजेपी के जिला महामंत्री एवं विधानसभा जफराबाद के प्रमुख डॉ. अजय कुमार सिंह ने बुधवार को देवी प्रसाद इंटर कालेज में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य है, जिसके लिए लागत मूल्य को कम करना होगा। स्वायल हेल्थ कार्ड, जैविक खाद, उन्नत बीज, कृषि तकनीक का उपयोग, सिंचाई के आधुनिक तौर तरीके का इस्तेमाल आदि के उपयोग से लागत को कम किया जा सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक आपदा एवं अन्य तरीकों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। किसानों के एक लाख तक के कर्ज को माफ कर मुख्यमंत्री ने अपने चुनाव के वादे को पूरा किया है। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सुभाष शुक्ल एवं संचालन पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रशांत शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मराज सिंह, विजय कुमार पटेल, आमोद सिंह रिंकू, राकेश विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, शीतला प्रसाद गिरी, विकास यादव, दिनेश सिंह, उपेंद्र चौहान, उमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें