शाहगंज। विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर 19 जुलाई को शाहगंज की बैंक आफ बड़ौदा के पीछे डिहवा भादी स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड शाहगंज कार्यालय पर उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम अदालत का आयोजन किया गया है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड शाहगंज आरके गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि अदालत के माध्यम से बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।