फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में परिजनों के रजामंदी से हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रखवा गांव से एक सप्ताह पूर्व घर से भागकर गए युवक व युवती का कोतवाली परिसर में परिजनों के रजामंदी से शादी करा दी गई। उक्त शादी अंतरजातीय होने की वजह से क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

विगत सप्ताह कोतवाली क्षेत्र के रखवा गांव निवासी उक्त युवती की मां रिंकी देवी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था कि मेरी लड़की विगत सप्ताह इंडिया फैमिली मार्ट में प्रतिदिन की तरह काम करने गई थी और घर से 30 हजार रुपए लेकर गई जो अभी तक घर नहीं आई है। मॉल के प्रबंधक दीपांकर सिंह से पूछने पर बताया कि वह बिक्री का पैसा भी 22500 लेकर फरार है। लड़की की माँ ने गांव के ही एक युवक पर संदेह का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों के सुराग में लगी रही जिस पर उन दोनों का सुराग मुंबई में मिला। पुलिस के दबाव पर परिजनों ने दोनों को घर बुलाया और थाने ले आए। जिस पर लड़की ने कहा कि मैं अपनी मर्जी से गई हूं जिस पर लड़की की माता ने लड़की वापस लेने से इंकार करते हुए कहा कि अगर लड़का मेरी लड़की से शादी कर लेता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। जिस पर कोतवाली परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर युवती अनामिका चौरसिया व युवक राहुल पाल दोनों के परिजनों की रजामंदी से शादी करा दी गई। इस दौरान दोनों के परिजनों समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें