मडियाहूं। क्षेत्र के मोकलपुर में बाजार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. तुलिका शर्मा के नेतृत्व में मिठाई व किराना के दुकानदारों की बैठक कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि रेडीमेड व चांदी का वर्क लगी मिठाई कतई ना बेचे। प्रिंटेड पेपर पर खाद्य सामग्री ग्राहक को न दें। तीन माह में कोल्डड्रिंक एक्सपार्यड हो जाता है। तीन माह के बाद कोल्ड ड्रिंक कतई ना बेचे। समोसे को दो बार से अधिक तेल में न छाने। क्योंकि दो बार से अधिक तेल में छानने से तेल में प्वायजनिंग हो जाती है। किराना व्यापारियों को निर्देश दिया कि एक्सपार्यड मसाला, बिस्कुट न बेचें। खाद्य सामग्री बेसन आदि को ढककर रखें। साबुन, सर्फ खाद्य सामग्री के साथ न रखें उसमें महक आ जाती है। दीवार या जमीन से सटाकर बोरा को न रखें। उन्होंने गृहिणियों को भी सलाह दिया कि वह अपने घर पर कोई खाद्य सामग्री तेल में दो बार से अधिक प्रयोग न करें। दुकानदार दुकान के बाहर डस्टबिन रखें।