फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की डोली उठने से पूर्व विषैले जंतु के काटने से भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के रफीपुर गावं में अब्दुल राजिक के घर सोमवार को खेतासराय के भुड़कुड़हां से बारात आने वाली थी। सुबह 11 बजे अब्दुल राजिक (25) को घर की सफाई करते समय किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने अब्दुल राजिक को मृत घोषित कर दिया । इधर बारात की तैयारी में लगे लोगो में मौत की सूचना पाकर कोहराम मच गया । भुड़कुड़हां सूचना भेज कर बारात के आने के कार्यक्रम को रोक दिया गया । बहन के निकाह के स्थान पर अब्दुल राजिक के कफ़न दफन की तैयारी की जा रही है। अब्दुल राजिक इलेक्ट्रिशियन था। उसके पिता नियाज की मौत पहले ही हो चुकी है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें