फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति पिछड़ी जातियों को बुनियादी आवश्यक्ताएं पूरा करने मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आरक्षण व गरीबों को नि:शुल्क शिक्षा देने को लेकर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने मांग की। साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, व मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने कहा कि देश की आजादी मिले 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी अति पिछड़े वर्ग में आने वाली जातियों के लोग सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक क्षेत्र में पिछड़े हुए हैं। जिससे वे अपनी बुनियादी आवश्यक्ताओं को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। वे राष्ट की मुख्य धारा से कटकर हासिए पर आ चुके हैं। राजनैतिक दल सिर्फ उनको वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल करते हैं। पार्टी इन लोगों के लिए आरक्षण का अधिकार, न्याय व सम्मान दिलाकर बहुमुखी विकास करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि यह धरना प्रदर्शन केवट, बिंद, निषाद, कश्यप, बाथम, कहार आदि 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने, शिक्षा का बाजारीकरण समाप्त करने, गरीबों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षित करने व छात्रावास उपलब्ध कराने, किसानें को नि:शुल्क बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर दिया गया है। धरने को राष्ट्रीय महामंत्री रुक्मणी देवी निषाद, राष्ट्रीय महासचिव रामधनी केवट, राजबंश वैरागी, रामसचन साहनी, शिवकुमार, सीताराम, लालजी, जयप्रकाश प्रजपति, रामप्रताप बिंद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें