जौनपुर। नगर पालिका द्वारा शहर क्षेत्र के कोतवाली व ओलंदगंज में छापेमारी की गई। इस दौरान पालिथीन की विक्री कर रहे पांच दुकानदारों से नौ हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। साथ ही दुकानदारों को पालिथीन नहीं बेचने की हिदायत दी गई। वहीं लोगों को पालिथीन का प्रयोग नही करने के लिए जागरुक किया।
मुख्य राजस्व अधिकारी रामआसरे, नगर मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय व ईओ कृष्णचंद्र व कोतवाल सहित नगर पालिका कर्मियों की टीम ने सोमवार को पालिथीन रोकने के लिए छापेमारी की। इस दौरान टीम पहले कोतवाली चौराहे पर पहुंचकर दूकानों की जांच की। इसके बाद टीम ने ओलंदगंज में दुकानों की जांच की। इस दौरान दोनों स्थानों से टीम ने पांच दुकानदारों को पालिथीन बेचते पकड़ा। जिनसे जुर्माने के रुप में नौ हजार रुपया वसूल किया। साथ ही दुबारा पालिथीन बेचते पाए जाने पर सख्त कार्रवई करने की चेतावनी दी। इसके बाद टीम ने शहर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को पालिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दुकानदारों को पालिथीन की विक्री नहीं करने और पकड़े जाने पर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने को कहा। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। टीम की मानें तो रोज छापे मारी की जाएगी। साथ ही पालिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए लोगों को जागरुक भी किया जाएगा।