जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चकमार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग किया। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम बसीरपुर चकमार्ग है। जो अयोध्या प्रसाद निषाद के घर से रामनवल निषाद के घर तक जाता है। गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग चकमार्ग पर कब्जा जमाए हुए हैं। जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशान उठानी पड़ रही है। विरोध करने पर मनबढ़ मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। इसके पहले भी अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रास्ते को लेकर कभी भी बड़ा विवाद हो सकता है। गांव में जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है। जिसके चलते आए दिन विवाद होता रहता है। यदि इस विवाद को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। ज्ञापन देने वालों में शंभू निषाद, विजय कुमार गौतम, इनरजीत निषाद, शिवराम निषाद, चंद्रशेखर, रोहित निषाद, शंकर, रामलखन, रामफेर, दिलीप, पांचू, बरसाती, विनय, बजरंगी, जालिम, रामचरित्र, अच्छेलाल आदि मौजूद रहे।