जौनपुर। डिग्री कालेजों में सोमवार को हवन पूजन के साथ नए सत्र की शुरूआत हो गई। पहले दिन टाइम टेबल पर चर्चा हुई। अभी कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई है।
तिलकधारी महाविद्यालय में प्रबंधक अशोक कुमार सिंह की देखरेख में कालेज के बलरामपुर सभागार में हवन-पूजन हुआ। इसके साथ ही नए सत्र का आरंभ हो गया। कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा कराई गई है। परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश की काउंसिलिंग शुरू होगी। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा समिति की बैठक बुलाकर दाखिला प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू करा दी जाएगी। इस मौके पर प्रबध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, डा. राधेश्याम सिंह, डा. वीके त्रिपाठी, डा. वेद प्रकाश सिंह, डा. विजय कुमार सिंह,डा. देवब्रत मिश्र, डा. आलोक सिंह, डा. ओपी सिंह, डा. वंदना, डा. शशि सिंह आदि मौजूद थी। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में प्राचार्य डा. विष्णु चंद त्रिपाठी की देखरेख में हवन पूजन कर नए सत्र के पठन पाठन की शुरूआत की गई। इस मौके पर डा. मनोज सिंह वत्स, डा. मायानंद उपाध्याय, डा. विजय तिवारी, डा. जीके द्विवेदी आदि मौजूद थे। मडियाहूं पीजी कालेज में प्राचार्य डा. एसके सिंह की देखरेख में हवन पूजन हुआ। इस मौके पर डा. रामदत्त दुबे, डा. अभय तिवारी, डा. अनुराग मिश्र आदि मौजूद थे।