बदलापुर/ जौनपुर। संग्रह अमीन संघ भी लेखपालों के समर्थन में उतर आया है। संघ ने आय, अधिवास और जाति प्रमाणपत्र बनाने से इनकार कर दिया है। जिसके कारण प्रमाणपत्र बनवाने वाले लोगों के सामने दिक्कत आ गई है। लेखपालों के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व संबंधी मामलों को लेकर किसान हलाकान हैं। वर्तमान में विद्यालयों में प्रवेश तथा नौकरियों की रिक्तियों में फार्म भरने के लिए आवश्यक प्रमाणपत्रों में आय, अधिवास तथा जाति प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ रही है। किन्तु लेखपालों के हड़ताल पर जाने से समस्या बनी हुई है। लेखपालों के हड़ताल पर जाने के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन पर एसडीएम रमापति बिन्द ने संग्रह अमीनों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए निर्देशित किया था। उनके निर्देशन पर संग्रह अमीन संघ ने कार्य शुरू कर दिया था। किंतु जिला संग्रह अमीन संघ के निर्देशन पर आय अधिवास तथा जाति प्रमाणपत्र बनाने से इनकार कर दिया है।