फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिथीन का उपयोग किया तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय(जौनपुर)। नगर पंचायत प्रशासन ने 15 जुलाई से पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में नगर पंचायत की सीमा में पॉलिथीन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर वासियों को जागरूक करने के लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित की जा रही है। 16 जुलाई को इस संबंध में नगर के व्यापारियों और प्रबुद्धजनों की बैठक बुलाकर उनसे सहयोग मांगा जाएगा। अमित कुमार ने कहा कि इसके बाद नगर में पॉलिथीन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पुलिस बल का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके बावजूद न मानने वालों लोगों को पॉलिथीन की खरीद बिक्री करते पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें