फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संगठन को बनाए मजबूत तभी मिलेगी सफलता’

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज(जौनपुर)। जनता आज बहुजन समाज पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। समाज में भाईचारा, प्रेम सौहार्द व शांति बनाए रखने का काम पार्टी की मुखिया मायावती ही कर सकती हैं। आगामी लोक सभा चुनाव में सफलता तभी मिलेगी, जब संगठन मजबूत रहेगा। इसके लिए सभी लोग अभी से जुट जाए। उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के मंडल जोन कोआर्डिनेटर रामचंद्र गौतम ने शनिवार को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित इंद्रप्रस्थ में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम पूरे मनोयोग से किया जाए। बूथ स्तर पर मजबूती लाकर चुनाव को आसानी से जीता जा सकता है। कर्मठ कार्यकर्ता समाज में भाईचारा के माध्यम से पार्टी को मजबूती देने का काम कर सकते हैं। बसपा के शासन में किए गए विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाए। उन्होंने कहा सभी को मालूम है कि गरीब, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक समाज के साथ ही साथ गरीब सवर्णों के उत्थान और उनके हितों को लेकर संघर्ष करने का काम सिर्फ बहुजन समाज पार्टी ही कर सकती है। बैठक में 17 जुलाई को वाराणसी में आयोजित मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक को सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। संचालन विधान सभा अध्यक्ष उमेशचंद्र गौतम ने किया। बैठक में विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार गौतम, हरिश्चंद्र गौतम, एजाज अली, विक्रम सिंह, कैलाशनाथ गौतम, राधेश्याम गौतम, लालजी गौतम, गोपीचंद, मिथिलेश गौतम, यशवंत पासवान व राजनाथ पासवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें