जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने सिकरारा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय शाहपंजा की प्रधानाध्यापक गीता यादव को निलंबित कर दिया। चार जुलाई को जिलाधिकारी ने इस विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया था। डीएम ने बीएसए को कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसपर शुक्रवार को बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। जबकि शिक्षा मित्र संगीता मौर्या, अंजू मौर्या, मीरा यादव, ममता पाठक एक दिन का मानदेय रोक दिया है।