फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारों को पता नहीं, कितने किसानों के फसलों का हुआ बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। इस साल सवा लाख किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा कराया जाना है लेकिन अब तक कितने किसानों को बीमा की सुरक्षा मिली जिम्मेदार अफसर जानते ही नहीं हैं। लक्ष्य महज 17 दिन में पूरा करना है लेकिन बीमा कंपनी और कृषि विभाग के अधिकारियों के पास इसका कोई विवरण नहीं है कि कितने लोगों ने बीमा करा लिया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी व खरीफ की बोई गई फसलों का बीमा किया जाता है। बीमा हो जाने पर फसल नुकसान होने पर उसकी क्षतिपूर्ति देने का प्राविधान है। इस दौरान बीमित राशि का दो प्रतिशत प्रीमियम किसान को देना होता है और दो प्रतिशत प्रीमियम सरकार द्वारा दिया जाता है। फसल का बीमा होने जाने के बाद उसके नुकसान की जानकारी टोल फ्री नंबर पर देनी होती है। इसके बाद उसके बाद फसल का आकलन कर क्षतिपूर्ति देने का कार्य किया जाता है। इस साल एक लाख 25 हजार किसानों के खरीफ के फसल का बीमा करने का लक्ष्य रखा गया है , जिसमें केसीसी पर लोन लेने वाले एक लाख 15 हजार और क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाने वाले 10 हजार किसानों के खरीफ की फसल का बीमा कराने का लक्ष्य है। बीमा करने वाली यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का जिले में कोई कार्यालय नहीं हैं। इसके चलते किसान योजना का पूरा लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन


बीमा कराने के लिए क्या करें किसान
जौनपुर। केसीसी पर लोन लेने वाले किसानों के फसल का बीमा स्वत: बैंक द्वारा कर दिया जाता है। जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है, उनको बीमा का लाभ लेने के लिए उनको कृषि विभाग व बीमा कंपनी के जिला समन्वयक के पास खतौनी, फसल बोने का घोषणा पत्र, खाता नंबर व आधार की फोटो कापी जमा करनी होगी।
विज्ञापन



सोमवार से सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम से एक व्यक्ति कृषि विभाग परिसर में उपलब्ध रहेगा । जिसके द्वारा किसानों के फसलों का बीमा करने का कार्य किया जाएगा। बीमा करने वाली कंपनी का कोई कार्यालय जिले में नहीं खुला है। लेकिन कंपनी द्वारा जिला कोआर्डिनेटर की तैनाती की गई है। इस साल खरफ के फसल के लिए एक लाख 25 हजार किसानों के फसलों का बीमा किया जाना है।-जय प्रकाश, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें