जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा शुक्रवार को रैली निकाल कर लोगो को पालीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरुक किया गया। रैली कोतवाली से चहारसू चौराहे तक निकाली गई। इस दौरान लोगों को सामान खरीदने के लिए झोले व बैग का इस्तेमाल करने को बताया गया । साथ ही पालीथिन से होने वाले दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी। रैली को जिलाधिकारी अरविंद मल्प्पा बंगारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि पालीथिन का उपयोग तो लोगों द्वारा किया जाता है। लेकिन पालीथिन को लोग इधर -उधर फेंक देते हैं। वहीं पालीथिन सड़ती भी नहीं है। जिसका दुष्प्रभाव पड़ता है। इसलिए पालीथिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से पालीथिन का उपयोग बंद हो जाएगा। लेकिन दो अक्तूबर से इसका उपयोग करने वाले के सख्त कार्यवाई भी की जाएगी। इस लिए सभी लोग झोले व बैग लेकर सामान खरीदें। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष माया टंडन, अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन,टीएस ओपी यादव, सफाई इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र आदि उपस्थित रहे।