फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बीडीओ पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। धानापुर की ग्राम प्रधान किरन देवी ने मुफ्तीगंज के खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का भुगतान एक ही फर्म के नाम से बीडीओ द्वारा कराया जा रहा है। सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। उदाहरण के तौर पर कहा कि ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटों की स्थापना में बिना गुणवत्ता और मानक का पालन किए कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए दो हजार की बजाए सात हजार प्रति लाइट का भुगतान किया गया है। जबकि स्ट्रीट लाइटों को नेडा और पीडब्लूडी के माध्यम से क्रय किए जाने का प्राविधान है। आवास में 5 से 10 हजार रुपए की वसूली कराने, अधूरे आवासों के पात्रों को धमकाकर वसूली करने सहित कई आरोप लगाए हैं। डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें