फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह से डाकघरों में नहीं होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर डाक मंडल में कोर सिस्टम इंट्रीग्रेशन 13 जुलाई से लागू होने जा रहा है। इसको लेकर 16 जुलाई तक जिले के सभी डाकघरों में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा। अधीक्षक डाकघर ने बताया कि जिले के प्रधान डाकघर और कुछ चयनित डाकघरों में आधार पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ होने जा रहा है। इसी क्रम में जौनपुर प्रधान डाकघर में परीक्षण के आधार पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का आधार सूचना में परिवर्तन कराना हो तो प्रधान डाकघर से करा सकते हैं। उन्होंने सीएसआई रोल आउट में असुविधा के लिए खेद जताया और लोगों से तीन दिन के लिए धैर्य बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें