फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि को बांटने की साजिश कर सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि सरकार एक बार फिर पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दायरा घटाने की साजिश कर रही है। एक बार बंटवारे के बाद किसी तरह विश्वविद्यालय की स्थिति सुधरी है। इसके बाद सरकार फिर से बंटवारा करने की साजिश कर रही है। शहर ओलंदगंज स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में तय हुआ कि इस बार बंटवारा हुआ तो दो जिलों के कालेज और घट जाएंगे।
विज्ञापन

केवल जौनपुर और आजमगढ़ के ही कालेज बचेंगे। किसी भी हालत में बंटवारा नहीं होने दिया जाएगा। सरकार पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े दो जिलों गाजीपुर और मऊ के कालेजों को काटकर चंद्रशेखर सिंह विश्वविद्यालय बलिया से जोड़ने की योजना बना रही है। यदि बंटवारा हुआ तो विश्वविद्यालय का अस्तित्व ही नष्ट हो जाएगा। यदि विश्वविद्यालय का बंटवारा हुआ तो शिक्षक और कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ जाएंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. विजय प्रताप तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय बचाओ अभियान के तहत भाजपा के विधायक, सांसद और मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। किसी भी हालत में विश्वविद्यालय का दूसरा बंटवारा नहीं होने दिया जाएगा। डा. पवन सिंह ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहला ऐसा विश्वविद्यालय जिसमें प्लेसमेंट सेल का गठन बड़ी संख्या में छात्रों को नौकरी दिया है। खेलकूद के क्षेत्र में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसके चलते उन्हें राजभवन में सम्मानित किया। इस दौरान डा. सीबी पाठक, डा. रविंद्र तिवारी, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. ओपी दुबे, डा. संतोष पांडेय, डा. देवेंद्र सिंह, डा. अवनीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें