फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किताबों के ही प्राथमिक विद्यालयों में शुरू हुई पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय दो जुलाई से खुल गए। कहने के लिए पढ़ाई शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक बच्चों को किताबें मुहैया नहीं कराई गई है। प्रदेश सरकार ने नया सत्र शुरू होने के साथ ही बच्चों को किताबें उपलब्ध कराने का दावा किया था। बावजूद इसके अभी तक किताबें नहीं बांटी गई हैं। अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक स्कूल धर्मापुर सहित कई स्कूलों में बिना किताबों के ही पठन-पाठन कार्य होता है। धर्मापुर के अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक स्कूल पर गुरुवार को 248 छात्रों में से 110 ही उपस्थित थे। सभी विद्यार्थी बिना किताबों के ही पढ़ाई कर रहे थे। प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार ने बताया कि अभी किताब नहीं मिली है। जिससे बच्चों को मौखिक रूप से पढ़ाया जा रहा है। यही हाल धर्मापुर विकास खण्ड के सरैया, पहेतियां, किरतापुर, कबिरुद्दीनपुर, कादीपुर, महमदपुर, कुछमुछ, उतरगावा के प्राथमिक विद्यालय का है। एबीएसए धर्मापुर सुधा वर्मा ने कहा कि अभी तक बीआरसी पर नि:शुल्क किताबें नहीं आ सकी है। जिससे विकास खंड के किसी भी प्राथमिक स्कूल पर किताब नहीं बांटी जा सकी है। जैसे ही किताबें उपलब्ध हो जाती है उन्हें सभी विद्यालयों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें