फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जुलाई से नहीं बिकेगी पालीथीन की थैली

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। सरकार द्वारा पॉलिथीन उपयोग पर प्रतिबंध के अनुपालन में उपजिलाधिकारी केराकत ने आदेश का पालन करते हुए पॉलिथीन के उपयोग पर 15 जुलाई से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा नगर में लाउडस्पीकर पर इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि पॉलिथीन बैग के उत्पादन बिक्री और उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह प्रचार प्रसार कराया जा रहा है लेकिन 15 जुलाई के बाद यदि कोई भी व्यक्ति शासन के आदेश का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर प्रेम लाल मौर्या, महबूब ,सुनील कुमार, रंजीत अजय कुमार निषाद, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें