फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर(जौनपुर)। पं. दीनदयाल योजना अंतर्गत बने खजुरहट सम्पर्क को गड्ढामुक्त करने में मानक की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लोक निर्माण निगम के उच्च अधिकारियों से किया है। रायबरेली जौनपुर हाईवे को जोड़ने वाले एक किमी लंबे खजुरहट संपर्क मार्ग का निर्माण पं. दीनदयाल योजना के तहत 15 वर्ष पूर्व कराया गया था। जिसका उद्घाटन तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री कलराज मिश्रा ने किया था। निर्माण के कुछ वर्ष बाद ही सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो गई। कई वर्षों से ग्रामीण उक्त सड़क की मरम्मत और लेपन कार्य की मांग करते रहे। भाजपा के शासन काल में गत वर्ष सड़क को गड्ढ़ा मुक्त किया गया जो एक ही बारिश में फिर टूटकर पुरानी स्थिति में आ गई। इस बार फिर सड़क को लोक निर्माण विभाग गड्ढा मुक्त करा रहा है। तीन दिन पूर्व काम शुरू हुआ है। ग्राम प्रधान तीर्थ राज वर्मा, संतोष सिंह, दिनेश बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि गड्ढ़ा मुक्त करने में मानक का खुले आम उलंघन कइईया जा रहा है। जो एक बारिश भी नहीं टिक पाएगी। ऐसी स्थिति में सड़क की ठीक से गिट्टी डालकर मरम्मत व लेपन कार्य किया जाए। जिससे सड़क की दशा सुधर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें