बदलापुर/घनश्यामपुर(जौनपुर)। लेखपालों की जगह अब संग्रह अमीन की रिपोर्ट पर आय, अधिवास तथा जाति प्रमाणपत्र बनेगा। यह निर्देश बदलापुर के एसडीएम रमापति बिन्द ने बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित संग्रह अमीनों की बैठक में दिया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी अरविंद मालप्पा बंगारी के आदेश पर यह निर्देश दिया गया है। जिसका अनुपालन संग्रह अमीन आज ही करना शुरू कर दिए हैं। तहसील क्षेत्र के 407 गांवों में तैनात 89 लेखपाल के दायित्व का निर्वहन अब मात्र नौ संग्रह अमीन संभालेंगे। बैठक में तहसीलदार अजय कुमार पाण्डेय , सुरेन्द्रमणि दुबे, राजकुमार निगम, पंचम सरोज, अमरजीत दुबे, संतोष सरोज, मैनबहादुर सिंह, सूर्यप्रकाश यादव आदि लोग मौजूद थे।